नयी दिल्ली , अक्टूबर 05 -- भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ स्मिता योगेश जाधव, नागपुर डिवीजन स्नातक से श्री सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे डिवीजन शिक्षक क्षेत्र से श्री कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग ने सोमवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनावों के लिए इन प्रत्याशियों के नामों पर सहमति जतायी है।

इन चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की सात अक्टूबर को जांचकी जायेगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। आवश्यक होने पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जायेगा औरउसी दिन मतगणना की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित