नैनीताल , जुलाई 13 -- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन की डिजिटल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला नैनीताल के विभिन्न मंडलों के लिए सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा कर दी है।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश साह द्वारा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति, जिला प्रभारी श्री खिलेंद्र चौधरी जी एवं जिला सह-प्रभारी श्री श्रीपाल राणा की संस्तुति के उपरांत यह घोषणा की गई।
नैनीताल विधानसभा (58) के अंतर्गत नियुक्त मंडल सोशल मीडिया संयोजकों में प्रियंशु कुमार - नैनीताल नगर मंडल, हितेश सिंह बिष्ट - नैनीताल ग्रामीण मंडल, नीतीश शर्मा - भवाली मंडल, राहुल तिवारी - गरमपानी मंडल, दीपक रिखाड़ी - बेतालघाट मंडल शामिल हैं।
अन्य मंडलों के सोशल मीडिया संयोजक हैं -महेन्द्र रस्तोगी -कोटाबाग मंडल, भगवान चौहान - लामाचौड़ मंडल, अमित कुमार - मालधनचौड़ मंडल और नरेन्द्र बहुगुणा - बिठौरिया मंडल।
विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच सबसे प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। भाजपा के प्रत्येक मंडल में सक्रिय सोशल मीडिया टीम तैयार कर केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को तथ्यात्मक, प्रभावी एवं त्वरित रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम भाजपा की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आगामी चुनावों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करते हुए नैनीताल विधानसभा सहित पूरे जिले में भाजपा को पुनः प्रचंड विजय दिलाने के संकल्प के साथ कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित