नयी दिल्ली , मई 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बंगाल जीत ली है और अब पंजाब की बारी है। श्री चुग के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर निकाला बंगाल विजय जुलूस निकाला। इस दौरान श्री चुघ डफली बजाते नजर आए। उनके नेतृत्व में श्री सचदेवा और सैकड़ों कार्यकर्ता गाजे बाजे के बीच भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और विजय जुलूस लेकर वहां से राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार तक गये और दीनदयाल उपाध्याय उपवन से घूमते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय वापस पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित