पटना , अक्टूबर 28 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बिहार प्रदेश की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आज पटना की सड़कों पर पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पटना के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पदयात्रा गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के समीप लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक पहुंची। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले कारगिल चौक पर सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा,रामकृपाल यादव,डॉ दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी,नीतीश मिश्रा,मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,विधानपार्षद संजय मयूख,विधायक रत्नेश कुशवाहा,संजय गुप्ता,सिद्धार्थ सौरभ,सियाराम सिंह,प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, राजेश झा,धनराज शर्मा,सरोज रंजन पटेल सहित पटना महानगर,पटना ग्रामीण एवं बाढ़ जिला अध्यक्ष और कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित