नयी दिल्ली , जून 01 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने कुकर्मों से देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।

श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्रालय के एक कार्यालय में लगी आग को लेकर एक पोस्ट में कहा, "शिक्षा मंत्रालय में आग का पता नहीं, लेकिन हमारी शिक्षा व्यवस्था पर असली आग भाजपा ने अपने कुकर्मों से लगाई है।"उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शिक्षा को पेपर लीक माफियाओं के जरिए लूट का धंधा बना दिया है। उनका कहना था कि व्यापम घोटाले से शुरू हुई यह कहानी अब सीबीएसई के छात्रों तक पहुंच गई है और इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित