भोपाल/दतिया , जुलाई 21 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतियास्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय से विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार रथों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन प्रचार रथों के माध्यम से केंद्र औरप्रदेश सरकार के विकास कार्यों, सुशासनतथा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
डॉ. महेंद्र सिंह नेकार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टीकी विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केनेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डबल इंजन की सरकारविकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कररही है।
उन्होंने आरोप लगायाकि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और उसने अपनेशासनकाल में दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहींकिया।
भाजपा प्रदेशप्रभारी ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व का आधार परिवार नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का परिश्रम, समर्पण औरसंगठन के प्रति निष्ठा है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यसंस्कृति के कारण सामान्यकार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को दतिया विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है।
उन्होंने विश्वासव्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं और विकासकार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे तथा पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कोविजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. महेंद्र सिंह नेदतिया प्रवास के दौरान ग्राम सलैया पंवार और ग्राम पठारी में जनसंवाद कार्यक्रमोंको भी संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने जिला कार्यालय में सरपंचों एवं पार्षदोंकी बैठक तथा दतिया नगर में आयोजित जनसंपर्क एवं सामाजिक संवाद कार्यक्रम में भीभाग लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित