चंडीगढ़ , अक्टूबर 25 -- चंडीगढ़ भाजपा ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सभी 35 वार्डों में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने के बाद बैठक शुरू हुई। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा का अभिनंदन किया गया तथा चंडीगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण और आवास से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित