कानपुर , मार्च 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय टोली के साथ आयोजित बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए क्षेत्र के सभी 17 जिलों के लिए 'मन की बात' जिला संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की। क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन और निगरानी के लिए एक 'क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली' का गठन किया गया है। इस टोली में पवन पांडे के साथ हर्ष द्विवेदी, ऋषभ शुक्ला, अमित परिहार, मनु सिंह, अमित प्रजापति, राहुल मिश्रा, सौरभ कमल और अर्शी सुल्तान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में प्रकाश पाल ने कहा कि 'मन की बात' जन-संवाद का सशक्त माध्यम है और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, आलोक शुक्ला, अरुण पाल, वीरेंद्र तिवारी, दिनेश मौर्य और रामू चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित