पुडुचेरी , मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को एम अरुलमुरुगन को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कराईकल (दक्षिण) से अपना उम्मीदवार घोषित किया।
भाजपा ने कल नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आज 10वें उम्मीदवार की घोषणा के साथ, पार्टी की उम्मीदवारों की सूची अब पूरी हो गई है। चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।
सीट बंटवारे समझौते के अनुसार मुख्यमंत्री एन रंगासामी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) कुल 30 सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ेगी, शेष 14 सीटों भाजपा के लिए छोड़ी गयी जिसमें वह 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने सहयोगी अन्नाद्रमुक और नई बनी लाचा जनची के (एलजेके) को दो-दो सीटें देगी।
सोमवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है और 25 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते है। राजनीतिक दलों के पास चुनाव प्रचार के लिए 13 दिन का कम समय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित