पटना , अप्रैल 06 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी गौरवशाली यात्रा संस्थापकों के तप, त्याग और समर्पण के बल पर तय की है।
श्री चौधरी ने भाजपा की स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा-विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनभाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी गौरवशाली यात्रा संस्थापकों के तप, त्याग और समर्पण के बल पर तय की है और संगठन को राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हर कार्यकर्ता का राष्ट्र प्रथम का भाव और सेवा का संस्कार ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जो संगठन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित