हमीरपुर , अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार को खतौनी में नाम संशोधन पर भाजपा नेता से आठ हजार की रिश्वत लेने व दो हजार रुपये की और मांग करने पर मौदहा तहसील के बिवार गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम मौदहा कर्णवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बिवार गांव के लेखपाल अनिल यादव ने भाजपा नेता देवकी नंदन विश्वकर्मा से खतौनी में नाम संशोधन के लिये दस हजार रुपये की मांग की थी जिसमे लेखपाल ने मोबाइल फोन से आठ हजार रुपये ले लिये थे। इसके बाद दो हजार रुपये की मांग और कर रहा था।

इस मामले की शिकायत भाजपा नेता ने जिलाधिकारी अभिषेक गोयल से की थी। जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच करायी गयी जिसमे लेखपाल को दोषी पाया गया है। मंगलवार को शाम को लेखपाल को निलंबित कर आरके कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित