पुडुचेरी , मार्च 16 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आशंका जताई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुडुचेरी में चुनावों के दौरान तमिलनाडु से लोगों को लाने की योजना बना रही है।
श्री नारायणसामी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आमतौर पर तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव एक ही तारीख को होते हैं। इस बार यह नयी बात है कि पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान होगा और तमिलनाडु में किसी दूसरी तारीख को।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द चुनाव कराना अच्छी बात है, हालांकि चुनाव आयोग और भाजपा का मकसद अभी तुरंत पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के नफ़े-नुकसान का विश्लेषण किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित