रायबरेली , अक्टूबर 01 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायबरेली के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. नीरज सिंह के प्रथम रायबरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। 19 सितंबर को जारी जिला प्रभारियों की सूची में डॉ. नीरज सिंह को रायबरेली का जिला प्रभारी बनाया गया है।

रायबरेली पहुंचने पर चुरुवा बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी और पूर्व विधायक सरेनी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ. नीरज सिंह ने चुरुवा स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

बछरावां में पूर्व विधायक रामलाल अकेला और मंडल अध्यक्ष मानसिंह रावत सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरचंदपुर कस्बे में ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर सदर विधायक अदिति सिंह और सलोन विधायक अशोक कोरी ने समर्थकों के साथ जिला प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका परिचय लिया और संवाद किया।

इसके बाद आगामी स्नातक विधान परिषद और शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद डॉ. नीरज सिंह ने सुपर मार्केट स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, दिलीप यादव, सुशील शर्मा, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, किरण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अंजली मौर्य, विकास सिंह, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित