पन्ना , अक्टूबर 13 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी गाड़ी में अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। घटना 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी के शीशे टूट गए और उस पर लगी नेम प्लेट तथा कमल का निशान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित