रायपुर , मई 13 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुधवार को पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई।
इस बैठक में संगठन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति हैं। इस दौरान संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कंडेय भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और राज्य स्तरीय गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
कार्यसमिति बैठक को भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आने वाले समय की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा तय होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित