लातूर , जनवरी 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बृहन्मुम्बई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकतर हिस्सों में शानदार चुनावी जीत हासिल करने के बावजूद लातूर में उसे बड़ा झटका लगा है जहां कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त बना ली है।
लातूर में भाजपा के पिछड़ने की प्रमुख वजह महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर प्रतिकूल टिप्पणी को माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित