कोलकाता , मई 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने बुधवार को कहा कि पार्टी को अपने साथ जोड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस के दलबदलुओं की कोई जरूरत नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 'कट मनी कल्चर' के कारण सत्ता से हाथ धोने के बाद आंतरिक रूप से बिखर रही है। विभिन्न नगर निकायों के पार्षदों सहित कई तृणमूल नेताओं ने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलों को और हवा मिल गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली करारी हार के बाद कई अन्य नेताओं ने भी खुले तौर पर तृणमूल के कामकाज की आलोचना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित