देहरादून , सितम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी एवं अरविन्द मेनन और सांसद बांसुरी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग छह वर्ष तक प्रदेश प्रभारी रहे दुष्यन्त गौतम का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड के संबंध में चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। पार्टी के इस बदलाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के जरिए उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में और सक्रिय करने पर जोर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित