पटना , मार्च 01 -- िहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की है। ‎ श्री सरावगी ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने वाला मुख़्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान की है।उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही उनकी कामना है। ‎उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, जिससे वे उसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर प्रदेश एवं समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

‎ ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री कुमार ने कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लेकर न केवल यहां न्याय के साथ विकास की मूल अवधारणा वाली सरकार को स्थापित किया बल्कि जातीय संघर्षों पर विराम लगाकर बिहार में विकास को नया आयाम दिया। ‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार की मदद से बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित