वाराणसी , सितंबर 2 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ शंभू ने बुधवार को अपने प्रथम काशी आगमन पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। श्री अग्रहरि के आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री शंभू का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री अग्रहरि ने कहा कि सिद्धार्थ शंभू को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में सचिव का दायित्व मिलना पूर्वांचल तथा बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री शंभू के लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित