पटना, मई 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार सिंह ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सिंह ने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, कर्मठता और लंबे समय का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। त्रिविक्रम नारायण सिंह औरंगाबाद के भाजपा विधायक हैं।

अपने बधाई संदेश में मनीष कुमार सिंह ने कहा कि त्रिविक्रम नारायण सिंह एक अनुभवी, कुशल एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना, उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी की वित्तीय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित