पटना , मई 09 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतर्गत शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ।
यह प्रशिक्षण अभियान पूरे बिहार में आगामी 31 मई तक संचालित होगा, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
बेगूसराय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घघाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री संगठन भीखु भाई दलसनिया ने संयुक्त रूप से किया। वहीं बांका जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने किया।
नवादा जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घघाटन बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। मुजफ्फरपुर जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता एवं भाजपा बिहार प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं अध्यक्ष बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड मृत्युंजय झा ने संयुक्त रूप से किया।
इसी प्रकार पटना ग्रामीण जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित