सुलतानपुर , मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सुलतानपुर जिले की 31 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा की है। इस टीम में विजय सिंह रघुवंशी को लगातार पांचवीं बार जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने टीम की घोषणा करते हुए सामाजिक संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता दी है। टीम में युवा, अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।
जिला उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार, आनंद द्विवेदी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आलोक कुमार आर्य, आशीष सिंह, अखिलेश जायसवाल, चंदन नारायण सिंह और रामेंद्र सिंह "राणा" को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला महामंत्री के रूप में संदीप सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी और अयोध्या वर्मा को नियुक्त किया गया है।
जिला मंत्री पद पर प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, रेखा निषाद, दिनेश चौरेसिया, अरुण जायसवाल, राजेश दूबे "निर्माण" और शिवशंकर सरोज को जिम्मेदारी दी गई है। जिला कोषाध्यक्ष गीता गुप्ता (पूजा कसौधन) और सह-कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल बनाई गई हैं।
जिला मीडिया प्रमुख के रूप में विजय सिंह रघुवंशी के साथ सह-मीडिया प्रभारी राहुल भान मिश्रा और अतुल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अरुण कुमार दूबे तथा सह-प्रभारी प्रदीप रावत को दी गई है, जबकि आईटी प्रभार संजय उपाध्याय और सह-आईटी कुसुमलता मौर्य व राजीव सिंह को सौंपा गया है।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम मिशन 2027 के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। नई टीम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित