कोटा , सितंबर 25 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अनुसुइया गोस्वामी कोटा नगर निगम की महापौर निर्वाचित हुई हैं।

भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 30 मतों के बड़े अंतर से हराया। अनुसुइया गोस्वामी को 65 एवं सुनीता सुमन को 35 वोट मिले। सौ सीटों वाले निगम में भाजपा को 57 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त था और कांग्रेस के पास 39 सीटें थी, जबकि चार निर्दलीयों ने चुनाव जीता हैं।

कांग्रेस पार्षदों की क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा उम्मीदवार ने 65 मत हासिल किये। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दे रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित