बारां , मई 19 -- राजस्थान में कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला संगठन की बैठक में 23 मई से किशनगंज में होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया ने मंगलवार को बताया कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री राकेश जैन ने बूथ सशक्तीकरण अभियान की रिपोर्ट समय पर तैयार करके जमा कराने के निर्देश दिए। वहीं महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि शिविर में 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित