रायपुर , अगस्त 03 -- छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर मृतकों और शहीदों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों के शव विशेष परिस्थितियों के कारण राज्य नहीं लाए जा सके, जिसे लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपनी पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल को भी याद करना चाहिए।
श्री पाण्डे ने दावा किया कि भूपेश बघेल सरकार बस्तर में नक्सली हमले में शहीद जवानों के शव उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने में विफल रही थी। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हुए थे और आज वही कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित