नैनीताल , अगस्त 09 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कार्यालय में किए गए कथित हंगामे और अभद्रता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को तल्लीताल डांट पर उग्र प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित