Jaggareddy slams BJP alleges bid to erase Congress legacyसंगारेड्डी , दिसंबर 28 -- कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए उस पर इतिहास को विकृत करने और कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेताओं की विरासत को मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
श्री रेड्डी कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी की नेता निर्मला के साथ पार्टी का झंडा फहराया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कांग्रेस को नैतिकता सिखाना विडंबनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपेक्षाकृत युवा पार्टी है, जबकि कांग्रेस का 140 साल का इतिहास है और उसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी और श्री राहुल गांधी के योगदान को सार्वजनिक स्मृति से मिटाने के लिए एक साजिश चल रही है, जिसमें नोटों से महात्मा गांधी की छवि हटाने के प्रयास भी शामिल हैं।
कांग्रेस नेता ने इतिहास को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, पंजित नेहरू और श्रीमती गांधी जैसे नेताओं ने लोगों के लिए स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित करने के लिए जेल जाने सहित अत्यधिक बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में संविधान का मसौदा तैयार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित