हैदराबाद , जून 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने मंगलवार को हैदराबाद में रहने वाले बिहारी समुदाय के प्रबुद्व लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्रीय अखंडता की भावना को रेखांकित किया।
इस दौरान तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्रर राव , सांसद एटाला राजेन्द्र और तेलंगाना संगठनात्मक महासचिव चंद्रशेखर उपस्थित थे।
श्री रामचंदर राव के अनुसार बिहारी समुदाय तेलंगाना की प्रगति एवं विकास में सक्रिय रुप से अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत भारत के सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ''एक भारत , श्रेष्ठ भारत'' के विजन को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित