अजमेर , मार्च 22 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवास के दौरान राजगढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री भैरव धाम मसाणिया में दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्री चौधरी ने मसाणिया भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास एवं क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल न केवल आस्था के केंद्र होते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित