हरिद्वार , मार्च 19 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्राकृतिक गैस, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया।

भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जारी निर्देशों के अनुपालन में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां गैस आपूर्ति और वितरण से जुड़ी समस्याओं की निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य के स्थान पर राजीव भट्ट, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें ज्वालापुर स्थित मैसर्स भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित