उदयपुर , जून 05 -- राजस्थान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उदयपुर में आगामी 17 जून को आयोजित होने वाली विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' के तत्वावधान में होने वाली इस राष्ट्र चेतना संकल्प सभा का आयोजन गांधी मैदान में किया जाएगा।
प्रो. शर्मा ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में हल्दीघाटी युद्ध में मेवाड़ धरा के सपूतों ने अपूर्व शौर्य का प्रदर्शन किया और कईयों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उसी शौर्य को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को स्वयं सेनानी बनना ही होगा और महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी विजय गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित