भागलपुर , अप्रैल 30 -- बिहार में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को बिहार सरकार की तरफ से कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

बिहार सरकार के अनुसार जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने अपने जिले में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रुप से जोड़ने के साथ उनकी समस्याओं के निपटारे में समय से मदद मुहैया कराई है। उन्हें जिले के 'ऐग्री स्टैक पोर्टल' पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर यह सम्मान दिया गया है।

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने आज पटना में आयोजित एक कार्यशाला में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. चौधरी को पारितोषिक के रूप में प्रशस्ति पत्र और एक लाख पच्चीस हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित