भागलपुर, अप्रैल 22 -- बिहार में भागलपुर जिले के कदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के खैरपुर गांववासी ज्वाला यादव के घर मे निर्मित शौचालय की टंकी सफाई के लिए तीन मजदूर अंदर घुसे। इस दौरान जहरीली गैस से दम घुटने तीनों मजदूर बेहोश हो गए।

सूत्रों ने बताया कि गृहस्वामी ने अन्य लोगों के सहयोग से टंकी के दीवार को तोड़वाया और बेहोशी की हालत तीनों मजदूरों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्षमिनिया गांव निवासी बमबम मंडल, श्री लाल मंडल एवं जननंदन मंडल के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

इस बीच भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने अस्पताल पहुंच कर मृत मजदूरों के शोकाकुल परिजनों से मिले और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित