भागलपुर, सितंबर 06 -- िहार में भागलपुर जिले के बाइपास थाना क्षेत्र में कजरैली-भागलपुर मार्ग पर रविवार को बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतकों की पहचान आशुतोष कुमार (18)अंशु कुमार (18) एवं साजन कुमार (17) के रुप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त थे और जिले के बबरगंज तथा हबीबपुर क्षेत्रों के रहने वाले थे। हादसे के समय तीनों दोस्त एक मोटरसाइकिल से बबरगंज से जीरोमाइल की ओर जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में बस से कुचलकर अंशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को गंभीर अवस्था में स्थापित पुलिस के द्वारा भागलपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने अंशु कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद बस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बस और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित