भागलपुर , अप्रैल 21 -- िहार में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के लतीपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी प्रकाश मंडल (57 वर्ष)सोमवार की देर रात को अपने घर में सोया हुआ था,तभी कुछ अपराधी घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जाँच के लिये बुलाया गया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित