, April 9 -- भागलपुर,09 अप्रैल (वार्ता राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चोरी या खोये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान के तहत 41 फोन बरामद कर आज संबंधित मोबाइल फोन धारकों को सुपुर्द किया गया है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को यहां बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में चोरी या खोये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) की अगुवाई में विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए 41 मोबाइल फोन को बरामद किया है,जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपए आंकी गई है।उन्होंने बताया कि उक्त सभी मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों को साइबर थाना में बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया, जिससे उन लोगों में काफी खुशी देखी गई।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है और इसके तहत चोरी या खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये विशेष टीम कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित