भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहार में भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर दो बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के खरीक बाजार में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास मंगलवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक मकान का दीवार पिलर सहित गिर गया और दोनों बच्चे उसके मलबे के नीचे दब गए।
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चों को परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखकर भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान कृष्णा कुमार एवं निधि कुमारी के रुप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मृतकों के परिजनों के बयान पर निर्माणाधीन मकान के मालिक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित