हैदराबाद , जुलाई 22 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की तेलंगाना इकाई ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से जवाहर नगर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड को स्थायी रूप से हटाने का आग्रह किया है।

भाकपा प्रदेश सचिव एवं विधायक कूनमनेनी संबाशिव राव ने सोमाजीगुड़ा में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को डंपिंग यार्ड को वैज्ञानिक तरीके से स्थानांतरित करके अपना चुनावी वादा पूरा करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डंपिंग यार्ड ने पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र की हवा, पानी और मिट्टी को प्रदूषित किया है। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ रहे इसके प्रतिकूल प्रभावों का हवाला दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित