हनमकोंडा , अप्रैल 24 -- तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सहायक सचिव टक्कल्लापल्ली श्रीनिवास राव ने शुक्रवार को मांग की कि सरकार सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) कर्मचारियों की मांगों का तत्काल समाधान करे और जारी हड़ताल पर अपने 'अड़ियल रवैये' को छोड़ दे।
उन्होंने हनमकोंडा के कालोजी सेंटर में भाकपा द्वारा आयोजित एक विशाल 'रास्ता रोको' विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और इस संकट को समाप्त करने का आग्रह किया।
उन्होंने मृतक आरटीसी चालक शंकर गौड़ के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की।
श्रीनिवास राव ने कहा कि सरकार को अपने चुनावी वादे को पूरा करना चाहिए, जिसके तहत आरटीसी कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल किया जाना है। उन्होंने कहा इसके साथ ही वेतन में लंबित संशोधनों को लागू करना, खाली पदों को भरना और कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है। उन्होंने ट्रेड यूनियनों पर लगी पाबंदियों को हटाने और एक मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव कराने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित