श्रीगंगानगर , जुलाई 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना औडकी गांव के नजदीक सीमावर्ती चक 1-सी की है। मृतका लालोबाई (43) पिछले कुछ समय से अपने पति के साथ विवाद होने के कारण अपने पीहर में रह रही थी।
पुलिस के मुताबिक संतोखसिंह का तीन दिन अपनी बहन से लालोबाई से झगड़ा हुआ था। उस दौरान संतोखसिंह के पिता सुरजनसिंह ने बीच बचाव किया तो उसने अपने पिता को ही मारपीट कर घायल कर दिया था। उसका पिता श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।
आज सुबह संतोख सिंह का लालोबाई से फिर झगड़ा हुआ। संतोष सिंह ने कुल्हाड़ी से अपनी बहन के गर्दन पर दो-तीन भरपूर वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस संतोख सिंह की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित