शिवपुरी , नवम्बर 10 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी की सर्किल जेल में भाई दूज के अवसर पर 11 नवम्बर को महिलाओं और छह वर्ष तक के बच्चों के लिए खुली मुलाकात की व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित पहचान पत्र और नियमों के अनुसार ही मुलाकात करने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। मुलाकात की अधिकतम अवधि 10 मिनट रहेगी। बहनों को बंदियों को टीका लगाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक सामग्री सहित टीका की थाली उपलब्ध कराई जाएगी। मुलाकात का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित