मऊ , जून 24 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बुधवार को घाघरा नदी नहाने के दौरान नदी में डूब रहे छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनों नदी में समा गयी। उनके द्वारा भाई को बचा लिया गया और अब गोताखोर लापता बहनों की तलाश मे जुटे हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव से रामविलास यादव की पत्नी एक बेटा व दो बेटियों सहित घाघरा नदी स्नान करने गई थे। पानी में नहाने के दौरान लड़का अभय यादव गहरे पानी में डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख बड़ी बहन प्रियांशु (21) वर्ष नदी में कूद पड़ी और उसने भाई को पकड़ कर किनारे के तरफ धकेल दिया लेकिन वह गहरे पानी में बहने लगी। बड़ी बहन को डूबते देख छोटी बहन प्रतिज्ञा (12) भी नदी में उतर गई और दोनों बहने देखते-देखते घाघरा नदी में समा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित