देहरादून , फरवरी 17 -- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आगामी 09 से 13 मार्च तक पांच दिवसीय बजट सत्र आहूत करने का राज्य सरकार की ओर से फैसला किया गया है। अब राज्यपाल की अनुमति मिलने से तिथि सम्बन्धी अधिसूचना निर्गत होने की प्रतीक्षा शेष है। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित