देहरादून , फरवरी 24 -- उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में भराड़ीसैंण का वातावरण रहने योग्य नहीं कहने पर विधायक विनोद चमोली एवं दलीप रावत के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण कहा।

उन्होंने कहा कि श्री चमोली देहरादून ही नहीं, प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और जन सरोकारों से जुड़े हुए हैं साथ ही, राज्य आंदोलनकारी भी है। उनके बयानों में गंभीरता भी होती है लेकिन भराड़ीसैंण को लेकर उनका बयान गैरजिम्मेदाराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित