भरतपुर , मई 29 -- राजस्थान में भरतपुर में भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्राम गुण्डवा में शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 12 हैक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर 70 भूखण्डों को ध्वस्त कर दिया।

बीडीए के सूत्रों ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्रेवल रास्तों को भी जेसीबी मशीन से खोदकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया। इस मौके पर प्राधिकरण के पूर्वी जोन के तहसीलदार मुकेश कुमार, निरीक्षक ज्ञानसिंह निमेश, दीवान सिंह और पटवारी दिगम्बर सिंह, लोकेश शर्मा मौके पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित