भरतपुर , सितंबर 06 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में रील बनाने की रंजिश को लेकर रविवार को एक सनकी युवक ने युवती पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित युवती होमगार्ड की ट्रेनिंग ले रही है और गौरी शंकर कॉलोनी में अपनी सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती है। सीकर का रहने वाला आरोपी युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर रील बनाए जाने से काफी नाराज था। इसी बात को लेकर उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित