भरतपुर , मार्च 15 -- राजस्थान दिवस के अवसर पर भरतपुर में रविवार को 'विकसित राजस्थान रन' का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली चौबुर्जा होते हुए किशोरी महल प्लाजा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने युवाओं का दैनिक जीवन में खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि खुद के अलावा दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें, जिससे एक स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित