भरतपुर , सितम्बर 07 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नगर निकाय के लिए नौ एवं 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले निर्वाचन विभाग की तरफ से वितरित की जाने वाली मतदाता पर्चियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस बार चुनाव के लिए मतदाता पर्चियों का वितरण नहीं किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इस बार मतदाताओं को मतदान के दिन समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम तलाश करके अपना नाम क्रमांक एवं भाग संख्या की जानकारी करके उसे एक कागज पर लिख लेना चाहिये, ताकि मतदान करते समय उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित