भरतपुर , मई 29 -- राजस्थान के भरतपुर में बदले मौसम के मिजाज के बीच हुई तेज बारिश एवं अंधड़ से गुरुवार को देर रात सिमको लेबर कॉलोनी के रेलवे गेट संख्या 38 के पास बिजली गिरने से हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से झम्मन सिंह बघेल के मकान के कमरे की छह पट्टियां टूटकर गिर गईं, जिससे घर में रखा हुआ घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
पीड़ित झम्मन सिंह ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराने और जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित